ara news: शहीद भवन कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती मनी

ara news: शहीद भवन कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती मनी

संजय श्रीवास्तव

आरा। जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा मे जिलाध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता मे भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधान मंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पकार, स्व राजीव गांधी जी की 79 वी जयंति पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया । पुष्पांजलि सभा मे उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदरणीय अशोक राम ने कहा की स्व राजीव जी देश का ही नही बल्की पुरे विश्व के नेता थे, उनके प्रधानमंत्रित्व काल मे देश का चौमुखी विकास हुआ। उनके प्रधानमंत्रित्व काल मे ही त्रिस्तरीय पंचायतीराज का स्थापना हुआ, वे देश मे त्रिस्तरीय पंचायतीराज, एवं कम्प्यूटर क्रान्ति के मसीहा, डिजिटल इण्डिया आर्किटेक्ट और सुचना तकनीक एवं दूरसंचार क्रान्ति के जनक के रूप मे याद किए जाते है स्व राजीव जी उच्चस्तरीय शिक्षा एवं नवोदय विधालय की स्थापना कर शिक्षा जगत मे क्रान्ति लाए, उनहोने आई टी एवं टेलीफोन के जनक के रूप मे जाने जाते है, उनके प्रधानमंत्रित्व काल मे देश विकास मे नया नया कीर्तिमान स्थापित किए जिससे भारत विश्व पटल पर महाशक्ति सम्पन्न देश बना ।राजीव जी सहनशील एवं निर्मल स्वभाव के धनी ब्यक्ति थे। उनके इसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए देश हमेशा याद करता रहेगा।,वे देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन की कुर्बानी दिए आज उनके जयंति पर हम सब संकल्प लेते है की उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते रहेगे, आज देश की राजनीति लोकतन्त्र और संविधान को खत्म करने पर तुली हुई है, देश की अजादी मे जिस पार्टी का कोई उपलब्धी नही है वह आज देशभक्ति का सटिर्फिकेट बाट रहे है, भ्रष्टाचार पर गला फाड़कर चिल्लाने वाले मोदी जी सब भ्रष्टाचारी को अपने दल मे मिलाकर पवित्र कर दिए और जो उनके दल मे नही मिला वह देश छोडकर सुरक्षित बाहर निकल गए । आज सब भ्रष्टाचार का संरक्षक मोदी सरकार है।

हाल ही मे सी ए जी का रिपोर्ट निकला है मोदी सरकार मे कइ भ्रष्टाचार का उजागर हुआ है लेकिन मोदी सरकार कोई कारवाई नही करेगी वंशवाद पर मोदी सरकार अपने भाजपा के गिरेबान मे झाकना चाहिए ,अगर भ्रष्टाचार और वंशवाद उनके दल और सरकार मे नही है तो देश की जनता को उपदेश देना चाहिए, नही तो वंशवाद और भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार को नैतिकता के आधार पर नही बोलना चाहिए , क्योकि वंशवाद और भ्रष्टाचार की जननी है मोदी सरकार। पुष्पांजलि सभा मे तीर्थ नाथ दुबे, अरूण सिंह, राजेन्द्र ओझा, श्रीधर तिवारी, बीरेन्द्र मिश्रा,अशोक यादव पन्नग कुमार त्रिपाठी, प्रमोद राय, मो चांद, नवीन कुमार सत्य प्रकाश राय, रतन धमालिया, रामानुज दुबे, आशुतोष ठाकुर, रामबचन तिवारी, देव कुमार सिंह, नागेन्द्र मिश्रा, कृष्ण कान्त, नर्मदेश्वर ओझा, अरविन्द सिंह, मनोज कुमार अंजनी, लक्ष्मण ठाकुर कन्हैया पासवान लुटावन मोहम्मद फैसल चौरसीया, श्याम सुन्दर पाण्डेय, राजु पाठक, जितेन्द्र शर्मा, रविन्द्र कुमार, सुर्य प्रकाश, श्याम नारायण दुबे, अभिमन्यू कुमार यादव, भानु प्रताप सिंह थे।

sanjay srivastava

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *