Cm bihar : स्व० देव मुनी प्रसाद सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो
पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज स्व० देव मुनी प्रसाद सिंह जी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुये। रांची रोड, हरनौत, नालंदा स्थित जानकी भवन पहुँचकर मुख्यमंत्री ने स्व० देव मुनी प्रसाद सिंह जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने स्व० देव मुनी प्रसाद सिंह जी के शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदय कांत मिश्र, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई० सुनील सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।