cm bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

cm bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुये जे०पी० सेतु पहुँचे और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुये पूरी तरह अलर्ट रहें और सारी तैयारी पूर्ण रखें। भ्रमण के दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह मौजूद थे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *