दशहरा के मौके पर भी लोगों ने चलाया पौधरोपण अभियान, नीम पीपल के पौधे बड़ी संख्या में लगाए गए

दशहरा के मौके पर भी लोगों ने चलाया पौधरोपण अभियान, नीम पीपल के पौधे बड़ी संख्या में लगाए गए

विश्वपति
नव राष्ट्र मीडिया
पटना।
पीपल, नीम, तुलसी अभियान के तहत पूरे नवरात्रि में देवी शक्ति नीम के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस वर्ष पूरे दुर्गा पूजा में लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया । खासकर नीम, पीपल ,तुलसी के पेड़ों को लगाने की जानकारी दी गई । उन्हें मुफ्त में पौधे भी दिए गए । गंगा पथ पर इन पौधों का रोपण किया गया तथा विभिन्न पूजा पंडालों से भी पौधों का वितरण किया गया।
दुर्गा पूजा की प्रथमा तिथि से लगातार दशमी तक(विजय दशमी)तक नीम के नौ -नौ पेड़ प्रतिदिन मटके विधि से लगाकर शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना किया गया। मटका विधि से नीम पौधारोपण कर नीम कॉरिडोर का विस्तार इस अवधि में किया गया।

पीपल नीम तुलसी अभियान के तहत नवरात्रि महानवमी के पावन अवसर पर गंगा पथ ,गोलघर के सामने नो नीम मटका विधि से 9 नीम का पौधारोपण कर नीम काॅरिडोर का विस्तार किया गया । पुराने लगाए गये नीम के पौधों का पानी पटवन किया गया।
इस अवसर पर डॉ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़- पौधों ,नदी, पहाड़, जीव जन्तुओं प्रकृति में ही ईश्वर का सूक्ष्म रूप में निवास है । इनकी सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। नीम का पेड़ भी दैवीय शक्ति का रूप है। नवरात्रि में आम लोगों को नीम के महत्व का एहसास कराने के लिए पहली पूजा से नीम पौधारोपण कर शुरू की गई। पीपल नीम तुलसी अभियान से लोगों का पौधारोपण में रूझान बढ़ रहा है। नीम हर प्रकार के संक्रमण से मुक्ति दिलाता है ।आज हर शहर में नीम की संख्या आम जनसंख्या के अनुपात में नगण्य है। बदलते वातावरण के चलते मलेरिया और डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। नीम मलेरिया बुखार में लाभदायक है और डेंगू मच्छर को नपुंसक बना देता है । पौधारोपण अभियान में डा आर के ठाकुर , राधे राधे , लालबाबु सिंह , डॉ संतोष कुमार , डॉ दिलीप कुमार , संतोष यादव , प्रदुम्न यादव , ज्ञानवती देवी , विश्वपति जी आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया।
अंत में दशहरा को भी रंजन कुमार गुप्ता जी ने अपने यहां बैठाए गए 9 कलश में 9 नीम का पौधा नीम कॉरिडोर गंगा पथ,पटना में लगाया गया। वहीं कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पीपल, नीम, तुलसी अभियान के तहत सप्तमी के दिन देवी स्थान गोरियाटोली, स्टेशन रोड,पटना दुर्गा पंडाल में 500 नीम देवी शक्ति के रूप में लोगों को निःशुल्क वितरित किया गया। लोगों को अपने-अपने घरों में स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। पेड़ -पौधे, नदी, जल, जीव -जंतु एवं प्रकृति सभी ईश्वर के ही रूप हैं। उनकी सेवा से ही दुर्गा देवी शक्ति की भक्ति है।नीम हर प्रकार के संक्रमण से मुक्ति दिलाती है,वैक्टरिया को समाप्त करती है। हर शहर में नीम की संख्या आम जनसंख्या के अनुपात में काफी कम ह इसलिए आज बदलते वातावरण में वायरल, मलेरिया,डेंगू,चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ गया है।नीम,मलेरिया और डेंगू मच्छर को मार भागती है। आज के अभियान में डॉक्टर आर के ठाकुर,रंजन गुप्ता,राधे, डॉक्टर संतोष कुमार, संतोष यादव, प्रदुमन यादव प्रशांत झा आदि लोग शामिल थे।

vishwapati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *