21 सूत्री मांगों को लेकर किसानों की महापंचायत बिहटा में होगी

21 सूत्री मांगों को लेकर किसानों की महापंचायत बिहटा में होगी

नव राष्ट्र मीडिया
पटना 27 जून।

स्वामी सहजानंद सरस्वती की 73 वी पुण्यतिथि और राष्ट्रकवि दिनकर की 100 वी जयंती के मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित विशाल किसान सम्मेलन कन्वेंशन में किसानों का विशाल महापंचायत बिहटा में लगाने का निर्णय किया गया। जो धरती को जोते बोए वो धरती का मालिक होवे के आह्वान के साथ 23 सितंबर को 2023 को बिहटा में किसानो का विशाल महापंचायत लगाने का ऐलान किया। 24 सितंबर 2023 को बिहटा से किसानों का विशाल कारवां विधानसभा को घेरने पटना पैदल कूच करेगा।
दिनेश सिंह,अशोक प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह,रामायण सिंह,आशीष रंजन, मनोज कुमार और बाल गोविंद सिंह की सात सदस्यी अध्यक्ष मंडली ने इस कन्वेंशन की अध्यक्षता की। सर्वप्रथम दिनेश सिंह ने दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद हुए 750 किसानों, लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसान एवं पत्रकार, मणिपुर हिंसा में और बालासोर के ट्रेन दुर्घटना में मृत हुए सभी लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने 2 मिनट खड़ा होकर मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किया। किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि किसान समस्याओं में पैदा लेते हैं और समस्याओं में ही दम तोड़ देते है । उनकी अनंत समस्या है, परंतु समस्याओं की लंबी फेहरिस्त होने पर मांग का महत्व घट जाता है। इसलिए मात्र 21 सूत्री मांगों का प्रस्ताव किसानों के विशाल कन्वेंशन में उन्होंने पेश की। उन्होंने स्वामी सहजानंद सरस्वती के वसूलो, उनके सपनों की चर्चा करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
किसान नेता दिनेश सिंह ने आंदोलन की रूपरेखा पेश करते हुए 15 जुलाई तक सभी जिलों की संयुक्त बैठक आयोजित करना। 15 जुलाई से 15 अगस्त तक सभी प्रखंडों में संयुक्त बैठक एवं किसानो की मांग पत्र पर कंवेशन आयोजित करने। 23 सितंबर को किसान महापंचायत आयोजित करना तथा 24 सितंबर को विधानसभा घेरने पटना चलो के कार्यक्रम का प्रस्ताव पेश किया।
इस अवसर पर झारखंड से आए ऑल इंडिया किसान सभा के महान नेता के डी सिहं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की73 वी पुण्यतिथि पर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्होंने किसान आंदोलन के अपने तजुर्बे को लोगों के बीच व्यक्त किया। उन्होंने बिहार में स्वामी जी की कर्म भूमि पर एक बड़ा किसान आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के यू पी प्रदेश के उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने दिल्ली बॉर्डर पर हुए किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए जल्द से जल्द बड़ा आंदोलन बिहार में खड़ा करने के लिए किसानों को ललकारा। दोनों प्रस्ताव पर किसान नेता रामायण सिंह,अनिल कुमार सिंह,वी वी सिंह, बाल गोविंद सिंह, गोपाल कृष्ण, देव कुमार, रामनरेश महतो,रामकिशोर झा,प्रो कमला सिंह, अभिमन्यु कुमार,प्रमोद सिंह,गांधीजी, नागेश्वर यादव,त्रयंबकराज,गोपाल कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।
कन्वेंशन में भाग ले रहे बिहार के 35 जिलों से आए हजारों प्रतिनिधियों ने करतल ध्वनि के साथ दोनों प्रस्ताव का समर्थन किया।इस अवसर पर किसान नेता मनोज मिश्रा ने अपने क्रांतिकारी गीतों से लोगों में एक नया क्रांतिकारी स्प्रिट पैदा किया। सभी लोगों ने स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा समारोह का समापन किया।

vishwapati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *