Kishanganj: प्रभारी मंत्री मो. जमां खान ने आपसी भाईचारे का दिया संदेश

सुबोध,
किशनगंज । बहादुरगंज कारवाने इत्तेहाद व भाई चारा के तेहत कटहलबाड़ी हाट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैग़ाम को आम जनता तक पहुंचाया। कार्यक्रम को अल्पसंख्यक कल्याण सह किशनगंज जिला प्रभारी मंत्री मो. जमां ख़ान , कार्यक्रम के कन्वेनर विधान पार्षद खालिद अनवर साहब, बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के चैयरमेन इरशादुल्लाह , विधायक अंजार नईमी साहब, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष नौशाद आलम एवं जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो बुलंद अख्तर हासमी जिला अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्व जिला पार्षद सिकन्दर हयात शैली, मुखिया सलमान, मुखिया महफूज आलम, मुखिया शाकिर आलम, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एहतेशाम अंजुम जिला महासचिव डा नजीरुल इसलाम,पू जिला सचिव मुजफ्फर आलम बनगांव मुखिया शकीर आलम पूर्व मुखिया अनवार आलम,समिति सदस्य सद्दाम, समिति प्रतिनिधि गुलाब,डा अहमद , आमिर मिन्हाज,नवाजिश खान,आदिल रशीदी, पैक्स अध्यक्ष एजाज अहमद,लाल बाबू , नदीम, एहतेशाम राही, जियाउर रहमान, मिर्जा सहित अन्य साथियों का सराहनीय योगदान रहा।