Kishanganj:राजद जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में किया दौरा

Kishanganj:राजद जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में किया दौरा

सुबोध,
किशनगंज 19 सितम्बर । राष्ट्रीय जनता दल (राजद)अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र गोंड एवम् राजद प्रदेश सचिव जितेन्द्र उरांव एक दिवसीय किशनगंज जिले वार्ड संख्या 19 स्थित कजलामनी आदिवासी जन -जागरण दौरे पर पहुँचे। राजद जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुंसि मुर्मू एवम प्रधान महासचिव बाबुलाल सोरेन ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के सातों विभिन्न प्रखण्ड के जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रखंड उपस्थित थे। सभी लोगो ने आदिवासी बहुल पंचायतों का दौरा किया। प्रदेश अध्यक्ष गोंड ने कहा कि हमारी पार्टी ही आदिवासियों का बल है। उन्होंने कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव 2024 में आईएनडीआईए गठबंधन पुर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और सामंती मनुवादी विचारधारा को परास्त करेगी। जिला अध्यक्ष मुंसी मुर्मू ने कहा कि जिले के आदिवासी समाज महागठबंधन के विचार धारा व समाजिक न्याय के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने के लिये तैयार है। सचिव जितेन्द्र उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज को एकता बना कर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए।
मौके पर ठाकुरगंज के प्रखंड अध्यक्ष मोती सोरेन, दिघलबैंक के प्रखंड अध्यक्ष नारायण हांसदा, बहदुरगंज प्रखंड अध्यक्ष विजय मरांडी, कोचाधामन प्रखण्ड अध्यक्ष चलान सोरेन, पोठिया प्रखंड अध्यक्ष दुलाल मरांडी, एवं धोपना सोरेन सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहें।

subodh kumar saha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *