Kishanganj:जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने समस्त जिलेवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं

*शांतिपूर्ण,सौहाद्रपूर्ण एवं सुरक्षित छठ पूजा के आयोजन को लेकर 338 महत्वपूर्ण स्थानो पर दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारी को किया प्रतिनियुक्त, एसडीआरएफ की टीम भी की तैनाती
*छठ घाटों पर पटाखा छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध,प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण
–
*अप्रिय घटना या किसी प्रकार की सूचना,शिकायत या जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से कर सकते हैं संपर्क
*जिलाधिकारी तुषार सिंगला प्रशानिक तैयारियों का स्वयं कर रहे है मॉनिटरिंग
सुबोध,
किशनगंज 18 नवंबर।जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने समस्त जिलेवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व संयम एवम आत्म अनुशासन का पर्व है। भगवान भास्कर से प्रार्थना है कि जिले में सुख,शांति,प्रगति,समृद्धि एवम सौहार्द्र बनी रहे।
आपसे अपील है कि छठ घाटों पर पटाखा नहीं छोड़े, बैरीकेटिंग को पार नहीं करे। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दे, सजग रहे,सचेत एवं अपने छोटे बच्चे एवम बुजुर्गों का भी अवश्य ख्याल रखे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण,सौहाद्रपूर्ण एव सुरक्षित छठ पूजा के आयोजन को लेकर जिले के महत्वपूर्ण 338 स्थानो पर दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति किया गया है। इसके अतरिक्त पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। 5 गश्ती दल एवम क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। सभी 7 प्रखंडो के लिए वरीय पदाधिकारियो को प्रखंडो का प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। विधि- व्यवस्था के आलोक में अनुमंडल अधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदधिकारी को जबाबदेही दी गई है,ये लगातार निगरानी कर रहें हैं। समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गईं है,जिसका दूरभाष नंबर 06456225152 है। छठ पर्व के अवसर पर संभावित भीड़ को नियंत्रण करने तथा छठ व्रतियों के आने-जाने में सुविधा के दृष्टिकोण से शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मार्गो एवं घाटों पर स्थाई रूप से विशेष व्यवस्था लागू किया गया है। छठ घाटों पर पटाखा छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। छठ घाट पर सुरक्षा के दृष्टिकोण एसडीआरएफ की टीम की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी महत्वपूर्ण घाटों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। *बता दें कि डीएम के निर्देश पर वरीय अधिकारियों अपने संबधित प्रखंडो के छठ घाट का अवलोकन भी किया एवम प्रशासनिक तैयारियो का जायजा भी लिया है। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।