Kishanganj:नव पदस्थ जिलाधिकारी सह समाहर्त्ता तुषार सिंगला ने किया पदभार ग्रहण

Kishanganj:नव पदस्थ जिलाधिकारी सह समाहर्त्ता  तुषार सिंगला ने किया पदभार ग्रहण

सुबोध,
किशनगंज 02अक्टूबर। बिहार के किशनगज जिला में नव पदस्थापित जिलाधिकारी सह समाहर्त्ता तुषार सिंगला ने पदभार ग्रहण किया। जिला के प्रभारी जिलाधिकारी सह एडीएम अनुज कुमार से नव पदस्थ जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया।
मौके पर जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पहले दिन समाहरणालय में उनका स्वागत किया और जिलाधिकारी को अपने विभागीय परिचय से अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने कहा आप सबों को धन्यवाद।
जिलाधिकारी ने मिडिया से कहा विधि-व्यवस्था एवं विकास कार्यों का क्रियान्वयन मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती के पावन पर्व पर मैंने जिलाधिकारी, किशनगंज का पदभार ग्रहण किया है। ज़िला को प्रगति के पथ पर बनाये रखने के लिए आप सभी के सहयोग की अपेक्षा रहेगी।
उल्लेखनीय है कि निवर्तमान जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने जिला से विदा होने से पहले ही नव पदस्थ जिलाधिकारी तुषार सिंगला के अनुपस्थिति में ही एडीएम अनुज कुमार को जिला समाहर्ता का प्रभार सौप दिया था।

subodh kumar saha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *