Kishanganj:राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी खेल प्रतियोगिता के लिए जिला खेल दल (कबड्डी) दरभंगा रवाना

Kishanganj:राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी खेल प्रतियोगिता के लिए जिला खेल दल (कबड्डी) दरभंगा रवाना

सुबोध,
किशनगंज 03 नवम्बर।राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी खेल प्रतियोगिता में किशनगंज जिला खेल दल (कबड्डी) बालिका सभी आयुवर्ग को शारीरिक शिक्षा(खेल)कार्यालय से विभाग द्वारा निर्धारित खेल पोषाक प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ दरभंगा के लिए रवाना किया गया।
जिलाधिकारी, किशनगंज तुषार सिंगला ने अपने प्रेषित संदेश में खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।
खिलाड़ियों को रवाना करते हुए उपाधीक्षक ,शारीरिक शिक्षा रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में भी काफी संभावनाएं है।खिलाड़ियों को राज्य सरकार बेहतर सुविधा सहित विभिन्न सेवाओं में अवसर प्रदान कर रही है। हाल के दिनों में बालिकाएं भी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के मान बढ़ाया है। उन्होंने आशा प्रकट किया कि सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।
उल्लेखनीय है कि वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24 अंतर्गत राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी खेल प्रतियोगिता 2023-24 बालिका आयु वर्ग अंडर 14/17/19 का आयोजन दरभंगा जिला में 04 नवंबर से 07 नवंबर 2023 को किया जा रहा है। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन अक्टूबर माह में किया गया था।इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चयन कर जिला खेल दल का गठन किया गया है। कबड्डी खेल विधा के प्रत्येक आयु वर्ग में 8- 10 बालिकाओं को जिला खेल दल में भेजा गया है। खेल दल के साथ प्रबंधक और प्रशिक्षक के रूप में मामूनी खातून ,मानसी बोसाक व रवि शंकर ,सुनील कुमार,सदानंद कुमार शारीरिक शिक्षा /सहायक शिक्षक प्रतिनियुक्त किए गए है।

subodh kumar saha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *