Political : समाज को बांटकर सत्ता में बने रहना भाजपा का एकमात्र एजेंडा : उमेश सिंह कुशवाहा     

Political : समाज को बांटकर सत्ता में बने रहना भाजपा का एकमात्र एजेंडा : उमेश सिंह कुशवाहा     

Vijay shankar

Patna : रविवार को सहरसा जिला सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह प्रमंडलवार दौरा आगामी लोकसभा चुनाव को समर्पित है। साथ ही संगठन की बारीक समीक्षा और पार्टी की निचली इकाईयों को सशक्त बनाने को लेकर भी यह दौरा बेहद अहम साबित होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश आज बेहद ही नाजुक मोड़ पर खड़ा है। सिर्फ अपने राजनीतिक हितों की परिपूर्ति के लिए भाजपा संवैधानिक मूल्यों का मजाक बना रही है। संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों से आम नागरिकों को वंचित रखने की साजिश रची जा रही है। हिटलर के रास्ते पर चल रही भाजपा ने भारत के लोकतंत्र को लहूलुहान करने का काम किया है। आम जनता बेरोजगारी और महंगाई सहित अनेकों प्रकार की बुनियादी समस्याओं से बदहाल है मगर भाजपा के लोग जनहित के मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते हैं, समाज को बांटकर सत्ता में बने रहने के लिए नफरत और उनमाद फैलाना ही इनका एकमात्र उद्देश्य है। श्री कुशवाहा ने कहा कि जनविरोधी नीतियों पर चल रही भाजपा को सबक सिखाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की अगुवाई में विपक्षी पार्टियों की महाबैठक बीते 23 जून को पटना में आयोजित की गई थी। इस महाबैठक में देशभर के विपक्षी पार्टियों ने एक स्वर में श्भाजपा मुक्त भारतश् बनाने का संकल्प लिया है लिहाजा भाजपा इस महाबैठक से पूरी तरह की डरी और घबराई हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार जी का विपक्षी एकजुटता का धुरी बनना हम सभी के गौरव का विषय है और आज जिस तरह के हालात हमारे देश में बने हुए हैं, ऐसे हालात में जद(यू.) के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। हमनें तय किया है कि हम एकजुट होकर 2024 में फिरकापरस्त और संविधान विरोधी ताकतों को परास्त करेंगे।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी किसी विशेष जाति या धर्म की पार्टी नहीं है, हम समाज के सभी वर्गों को एकसूत्र में बांधकर साथ चलने में विश्वास रखते हैं और सभी समाज के लोगों को हमारी पार्टी में एक बराबर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी वोटों की राजनीति नहीं करते हैं, उनके लिए पूरा बिहार एक परिवार है और परिवार के सभी 13 करोड़ जनता के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री जी सदैव समर्पित रहते हैं।

इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से कोशी क्षेत्र के प्रमंडल प्रभारी श्री शुभानंद मुकेश जी एवं सहरसा के जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रदेव मुखिया जी उपस्थित थे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *