Ara : ज्ञान स्थली विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने सजाई रंगोली और मनाया दीपोत्सव

Ara : ज्ञान स्थली विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने सजाई रंगोली और मनाया दीपोत्सव

संजय श्रीवास्तव
आरा। श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली प्लस टू विद्यालय महादेवा आरा द्वारा धनतेरस के शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं ने खूबसूरत रंगोली बनाकर मिशाल पेश किया और मिट्टी के दीपों को सजाकर भी दीपोत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर दोनों क्लास के छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे कई रंगोली बनाएं जो देखने लायक था। सभी आयोजन प्राचार्य डॉ. आदित्य तिवारी के निर्देशन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में पेंटिंग, कला संस्कृति से जुड़े छात्र- छात्राओं ने तैयार किया। छात्र- छात्राओं को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, छठ, गोवर्धन पूजा सबके लिए मंगल कामना करते हुए सबको शुभकामना दी। उन छात्र – छात्राओं के लिए विशेष बधाई और शुभकामनाएं जिन्होंने ऐसा आकर्षक रंगोली बनाकर विद्यालय के लिए एक बढ़िया कला का प्रदर्शन करते हुए गौरवान्वित किया है। विद्यालय की ओर से इन्हें जो भी सुविधा होगी दिया जाएगा। वही उप प्राचार्य संजय कुमार ने कहा कि विद्यालय की छात्र-छात्राएं अनुशासित रहते कई हुए उपलब्धियां को चाहे अच्छे अंक का प्रतिशत हो या खेलकूद हो या कला का प्रदर्शन सब में इन लोगों ने अपना जिला स्तर पर और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा से विद्यालय को प्रतिष्ठा दिलाई।शिक्षिका में प्रतिमा कुमारी, प्रियंका, प्रितामा, प्रिया, संगीता, प्रियंका तिवारी, छाया कुमारी, मुकुंद कुमार थे।

sanjay srivastava

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *