सरकार किन्नर समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है

सरकार किन्नर समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है

नव राष्ट्र मीडिया
पटना।

प्रेमचंद रंगशाला में किन्नर महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कला, संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र राय ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पूरे भारत से किन्नर समाज के लोग जुड़े थे। पंजाब, मणिपुर, तमिलनाडु से किन्नर कलाकार प्रस्तुति देने के लिए आए थे।
पटना में सावन में दिखी राधा-कृष्ण की प्रेम लीला:बांके बिहारी के रंग में रंगा किन्नर महोत्सव, मणिपुर-तमिलनाडु के किन्नर कलाकारों ने बांधा समां
किन्नर समाज के बिना भारतीय संस्कृति की चर्चा पूरी नहीं होती
जितेंद्र राय ने कहा कि किन्नर समाज ने कलयुग से हर एक संस्कृति में अपनी पहचान रखी है। किन्नर समाज के बिना भारतीय संस्कृति की चर्चा पूरी नहीं होती है। इस समाज को मुख्य धारा में आना चाहिए। बिहार सरकार किन्नर समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
यह बात सही है कि स्त्री पुरुष की तरह शारीरिक रूप से इनकी एक अलग पहचान है, लेकिन यह भी सच है दया, ममता, करुणा, प्रेम, क्षमा जैसे मानवीय गुण किसी भी आम इंसान से कमतर नहीं मान सकते।
कार्यक्रम की शुरुआत दोस्ताना सफर द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुति कर हुई। इसके बाद वेलकम समूह के द्वारा गिद्दा नृत्य का आयोजन किया गया। गिद्दा नृत्य के कलाकार खासकर पंजाब से अपनी प्रस्तुति देने के लिए आए थे। जिस प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया वह राधा कृष्ण समूह के द्वारा राधा कृष्ण नृत्य था। इस नृत्य में राधा कृष्ण की प्रेम लीला के साथ-साथ कृष्ण का नटखटपन और होली खेलते हुए भी प्रस्तुति दी गई।
नुपिमानवी समूह द्वारा मणिपुरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। फिर सुधा रोजी समूह द्वारा काजीअट्टम की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद दिव्य शक्ति समूह द्वारा देवी नृत्य को प्रदर्शित किया गया और आखिरी में दोस्ताना सफर द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
महोत्सव में सभी तरह के अन्य समलैंगिक लोगों ने भी भाग लिया ट्रांस महिला ट्रांसपोर्ट गे लैसबियन बाय सेक्सुअल तथा अन्य लोगों ने कई तरह के पोशाकों को पहनकर परेड किया और खुशी जाहिर किए किन्नर समुदाय की कलात्मक प्रस्तुति देखकर दर्शक भी चकित हुआ है दिल्ली बेंगलुरु पंजाब बंगाल आदि स्थानों से लगभग एक हजार से अधिक किन्नरों ने प्राइड वाक किया और यह बताया कि वे भारतीय समाज में पूरे स्वाभिमान के साथ अपनी उपस्थिति को दर्ज कराते हैं।

vishwapati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *