संजय श्रीवास्तव
आरा। 31 जनवरी को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, बिहार केशरी श्री बाबू की 64 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में स्थानीय पार्टी कार्यालय शहीद भवन,आरा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आघुनिक बिहार के निर्माता डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह स्वतंत्रता-संग्राम के अग्रगण्य सेनानियों में एक रहे है । उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जन-सेवा के लिये समर्पित था। स्वाधीनता की प्राप्ति के बाद बिहार के नवनिर्माण के लिए उन्होंने जो कुछ किया उसके लिए बिहारवासी सदा उनके ऋणी हैं। राजनीतिक जीवन के समय भी संघर्ष में निरन्तर संलग्न रहने पर भी जिस स्वाभाविकता और गम्भीरता के साथ वे अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते थे वह आज के युग मे अत्यन्त दुर्लभ है। सत्य और अहिंसा के सिद्धांत में उनकी आस्था अटल थी।श्रद्धांजलि सभा में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, जितेन्द्र शर्मा, रजी अहमद, डॉक्टर अमित कुमार द्विवेदी, डॉक्टर श्रीधर तिवारी, डॉक्टर आशुतोष ठाकुर, बीरेंद्र मिश्रा, श्याम बाबू कृष्णा, श्रीकांत राय, रविन्द्र नाथ राय, राज कुमार शर्मा, परमात्मा यादव, नागेन्द्र मिश्रा सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।