Vijay shankar

पटना। चित्रांश समाज की महिलाओ ने साहित्य ग्रुप की ओर से आज मदमकुआं पटना स्थित होटल अशोक रेसीडेंसी में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे चित्रांश समाज की सैकरो महिलाओं ने हिस्सा लिया। सावन महोत्सव का सफलतापूर्वक समाप्त कराने में नूतन सिन्हा और संचालन में शालिनी सिन्हा ने उपस्थित महिलाओ को बांधे रखा।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 46 की पार्षद रजनी सिन्हा और मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय बिहार की उपाध्यक्ष वंदना सिन्हा आदि मौजूद थी। सावन महोत्सव की शुरुआत गणेश बंदना से हुआ। शिव के भजन और फिल्मी गानों पर महिलाओ ने नृत्य और डांस से उपस्थित महिलाओ को झूमने पर मजबूर कर दिया। अनुपमा सिन्हा, सीमा वर्मा, रश्मि कुमारी, करुणा सिन्हा, पिंकी कुमारी के गीत और डांस महिलाओं को ठुमके लगाने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर नूतन सिन्हा ने साहित्य ग्रुप द्वारा पिछले छः सालो से सावन महोत्सव व अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। शालनी सिन्हा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओ को मानसिक तनाव दूर होता है। वंदना सिन्हा ने इस अवसर पर आयोजको को इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिय धन्यवाद देते हुए कही की इससे महिलाओ का आत्म सम्मान बढ़ता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *