उप मत्स्य निदेशक आभाष चंद्र मंडल एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दर्शन दल को रवाना किया

विजय शंकर

पटना,10 जुलाई । पटना जिला मत्स्य कार्यालय में विशेष मछुआरा दिवस आयोजित किया गया और इसी मौके पर मछली पालन के उत्कृष्ट प्रतिष्ठानों के भ्रमण हेतु भ्रमण दल का वाहन रवाना किया गया। उप मत्स्य निदेशक आभाष चंद्र मंडल एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दर्शन दल को रवाना किया गया।

उप मत्स्य निदेशक आभाष चंद्र मंडल एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रमण दर्शन दल से मत्स्य पालकों में जागरूकता आयेगी और मछुआरे युवकों में मत्स्य से जुड़े रोजगार के प्रति आकर्षण आएगा।

आज के दिन मछली पालन के उत्कृष्ट प्रतिष्ठानों के भ्रमण हेतु मत्स्य कृषकों के दो दल को बेलछी एवं खुसरूपुर के प्रतिष्ठानों में भेजा गया 40 सदस्य टीम का नेतृत्व मनेर प्रखंड के अनिल यादव के द्वारा किया गया । साथ ही इस भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत अलंकारी मछलियों के संवर्धन को भी दिखाया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *