Yogesh suryawanshi 24 अक्टूबर,शुक्रवार
सिवनी
: मंडी बोर्ड से भावांतर की राशि लिए जाने के विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा भारसाधक अधिकार को ज्ञापन सौंपा गया।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौबद सनोडिया के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिले की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें संयुक्त संघर्ष मोर्चा इकाई सिवनी के अध्यक्ष कमलेश दत्त दुबे, इकाई पलारी के अध्यक्ष निजाम सिंह बघेल, इकाई केवलारी के अध्यक्ष राजेश उईके तथा इकाई छपारा के अध्यक्ष ढालसिंह शिव प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने मंडी क्षेत्रों में भारसाधक अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए मंडी बोर्ड द्वारा भावांतर योजना से संबंधित राशि लिए जाने का काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान सभी सदस्यों ने काली पट्टी धारण कर प्रतीकात्मक विरोध जताया।
