प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को कार्यकत्ताओं के दरबार कार्यक्रम में परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल जी हुई सम्मिलित
पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में जुटेंगे बड़ी संख्या में लोग: शीला मंडल

नव राष्ट्र मीडिया
पटना।
सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में होने वाले ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’’ कार्यक्रम में गुरुवार को परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया और सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यकत्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम के बाद पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को महागठबंधन द्वारा आयोजित महारैली के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री शीला मंडल ने कहा कि रैली की तैयारी चल रही है। उस दिन भारी भीड़ वहां जुटेगी और वक्त बताएगा कि कौन सा रिकार्ड टूटा व कौन नया रिकार्ड बना।
केन्द्रीय गृह मंत्री के दौरे संबंधी सवाल पर कहा कि सभी दल के लोग बिहार आते रहते हैं। बिहार आना एक बात है, जबकि यहाँ के लोगों की तरक्की और प्रदेश के विकास के लिए सोचना या काम करना बिल्कुल अलग बात है। महागठबंधन के नेताओं की बयानबाजी बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय उप मुख्यमंत्री जी के बयानों के बाद इस संदर्भ में और कुछ बोलने की कोई आवश्यकता ही नहीं है।  
मंत्री शीला मंडल ने कहा कि परिवहन विभाग 15 वर्ष पुरानी गाड़ियों को सड़क से हटाने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है। प्रदेश में यान स्क्रिपिंग सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। इसके लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ाई गयी। अबतक पटना, वैशाली, सिवान, गोपालगंज, भागलपुर, बांका, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा एवं मधेपुरा जिलों में यान स्क्रिपिंग सुविधा केंद्र प्राधिकार पत्र निर्गत किये जा चुके हैं।
हमारे सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री जल जीवन हरियाली के तहत भी प्रदुषण को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। वो किसी के साथ भेदभाव किये बगैर वो जनता की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार तत्पर रहते हैं। उनके द्वारा चलाई गयी योजनाओं का अनुसरण आज केंद्र व अन्य राज्य की सरकारें कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *