अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) में संवाद कार्यक्रम
विजय शंकर
पटना, 8 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) द्वारा अपने प्रांगण में “Aspiring Women Entrepreneur” विषय पर एक अन्तरसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य राज्य में कार्य कर रही महिला स्टार्टअप्स को उनकी उपलब्धियों एवं आत्मबल को मान्यता प्रदान करना तथा सराहा जाना था। कार्यक्रम में budding Women Startups को उपलब्ध अवसर से अवगत कराना भी उद्दश्य था। सिडबी, पटना की उपमहा प्रबंधक श्रीमती रश्मी रंजन ने कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सफल, आकांक्षी, नवोदित महिला स्टार्टअप्स एवं प्रक्षेत्र विशेष में सफल महिला प्रोफेशनल ने भाग लिया।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष रोहतगी ने अपने स्वागत भाषण में, कार्यक्रम में भाग ले रहे लोगों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कहा कि यह दिन न केवल महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाने का है बल्कि उनके अद्वितीय योगदान, समर्पण एवं आत्मनिर्भरता को भी सम्मान देने का अवसर है। हमारे समाज और उद्योग जगत में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। आज महिलायें न केवल उद्यमिता, व्यापार और उद्योगों में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि नेतृत्व की नई उंचाईयों को भी छू रही है। बिहार इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें उद्योग जगत में आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रतिवद्ध रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि महिलाओं को अधिक अवसर मिले तथा वे आत्मनिर्भर और सशक्त बने तथा उद्योग जगत में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करें। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि यह कार्यक्रम सबों को प्रेरित करेगा एवं सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प देगा।
अपने key note address संबोधन में बीआईए वेंचरपार्क के सदस्य सचिव श्री नरेश नन्दन ने कहा कि यह अच्छी बात है कि वर्तमान में महिलायें हर क्षेत्र में आगे आ रही है उनसे उद्योग भी अछूता नहीं रह गया है। बहुत सारी महिलाऐं सफलतापूर्वक उद्योगों का संचालन कर रही है तथा स्टार्टअप की भूमिका में भी महिलाओं की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन अपने इन्क्यूबेशन सेंटर्स ^वेंचरपार्क’ के माध्यम से महिला स्टार्टअप्स का मार्ग दर्शन करता आया है। इन्क्यूबेशन सेंटर से जुड़ी कई महिला स्टार्टअप अच्छा काम कर रही है तथा उनके वेंचर का टर्नओवर निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बीआईए वेंचरपार्क महिला स्टार्टअप को सशक्त, स्वालम्बी एवं सफल बनाने एवं उद्योग जगत को आगे बढ़ाने हेतु हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए संकल्पित है। श्री नरेश नन्दन ने वेंचरपार्क के द्वारा राज्य के स्टार्टअप्स को दिए जा रहे सहयोग एवं सहायता के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता श्रीमती रश्मी रंजन, उपमहा प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय सिडबी पटना ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है जहां महिलाओं के सफलता की प्रमुखता से चर्चा की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि यद्यपि स्टार्टअप सहित उद्योग जगत में महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु इको-सिस्टम उपलब्ध है। आवश्यकता इस बात की है कि उपलब्ध इको-सिस्टम को और सुद्धृढ़ बनाने की दिशा में सभी स्टेकहोल्डर्स प्रयास करे। सरकार के प्रयासों तथा इको-सिस्टम में कार्य कर रही संस्थाओं के प्रयास के फलस्वरूप आज महिलाओं में नई सोच का उदय हुआ है तथा महिला भी उद्योगों में आगे आने के साथ साथ स्टार्टअप्स के रूप में नये उत्पादों @ सेवा प्रक्षेत्र में इनोवेशन अपना कर सफलता की ओर अग्रसर है। मजबूत इको-सिस्टम स्टार्टअप्स को अपना जुनून पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम त्वरित कार्यवाई करने की है, अतः महिलाओं को अपने आप को सशक्त एवं स्वालम्बी बनाने की दिशा में त्वरित गति से कार्यवायी करने की आवश्यकता है। ऐसा किये जाने से ही जेंडर की समानता कम समय में संभव है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसा देखा गया है कि कंपनियों में निदेशक के रूप में महिलाऐं होती तो अवश्य है परन्तु निर्णय लेने के स्तर पर उनकी भूमिका नहीं के बराबर होती है। इस प्रवृत्ति को बदलते हुए महिलाओं को निर्णय के हर स्तर पर अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता है, तभी सच्चे अर्थ में महिला सशक्त हो पायेगी।
श्री हरिबाला सुब्रमनियन जाने माने एंजील इंवेस्टर एण्ड मेंटर ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार स्टार्टअप के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में अच्छा कार्य किया है, जिसे अब और गति के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, इसमें टेक्नोलोजी की उपलब्धता सहायक होगी।
महिला उद्योग संघ के अध्यक्षा श्रीमती उषा झा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाऐं तभी सशक्त होगी जब वो बढ़चढ़ कर उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ेगी। प्रसन्नता का विषय है कि आज इस सभागार में कई सशक्त एवं स्वालम्बि महिलाऐं उद्यमी के रूप में उपस्थित है। उन्होंने आश्वस्त किया कि महिला उद्योग संघ की ओर से महिलाओं को उद्यमिता में आगे बढ़ाने के लिए हर प्रयास एवं मदद की जायेगी। कार्यक्रम में 9 महिला उद्यमियों को उनके संघर्ष एवं सफलता के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला उद्यमियों में अपने सफलता के अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।