बिमल चक्रवर्ती

धनबाद : झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले झारखंडी भाषा भाषी लोगों ने मंगलवार को सिजुआ स्थित टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवास का घेराव किया। घेराव में सैकड़ों की संख्या में झारखंडी भाषा भाषी लोगों ने भाग लिया। मौके पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के द्वारा झारखंडी भाषा को लेकर दिए गए अर्नगलन बयान की निन्दा करते हुए हुए कहा कि झारखंड झारखंडी के लिए बना है, झारखंड के लिए मुलनीवासी ओर आदिवासी लोगो ने अपनी जान गंवाई है। राजेश ठाकुर के परिवार ने थोड़ी गवाई है ? जो इनको झारखंडियों का दर्द मालूम होगा। कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर अपनी बयान को वापस ले अन्यथा पूरे झारखंड में कांग्रेस पार्टी का विरोध किया जायेगा। साथ ही हेमंत सरकार के द्वारा धनबाद में मगही भोजपुरी भाषा को क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल कर यहां के स्थानीय मूलनिवासी एवं झारखंडी भाषा भाषी लोगों के रोजगार का अतिक्रमण के साथ साथ यहां के भाषा संस्कृति का भी अतिक्रमण करने का प्रयत्न किया है। जिसे यहां के मूलनिवासी कभी स्वीकार नहीं करेगी। इसको लेकर पूरे झारखंड में वृहद रूप से उलगुलान का आह्वान किया जाएगा। साथ ही सभी वक्ताओं ने कहा कि जब तक इस निर्णय को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक सरकार के खिलाफ उलगुलान जारी रहेगा। बताते चले कि जबसे हेमंत सरकार द्वारा जेपीएससी परीक्षा में धनबाद-बोकारो की क्षेत्रीय भाषा के रूप में भोजपुरी एवं मगही भाषा को सम्मिलित किया है। तब से लगातार झारखंडी भाषा भासी लोग इस निर्णय के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है। मौके पर जयराम महतो, अजीत महतो शेखर महतो, मनोहर महतो, तुलसी महतो, अखिलेश महतो, राहुल महतो, अनीता कुमारी महतो, रूबी कुमारी महतो, राजकुमारी महतो, अजित महतो, शेखर महतो, मनोहर महतो, कार्तिक महतो, नरेंद्र महतो, मधुसूदन महतो, गौतम महतो, दिलीप महतो, महेंद्र गोप, राजीव गोप, रिजवान अख्तर, प्रशांजित महतो, प्रेम महतो, अनिल महतो, सुचांद महतो, मुकेश महतो आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *