नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो 

पटना : जदयू के प्रदेश कार्यालय में 04 मार्च को संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए जिले के हर प्रखंड के प्रत्येक गांव से 10-10 समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर चलाए जा रहे अभियान की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा समीक्षा की गई। इसके तहत संगठन के 22 जिलों से समर्पित कार्यकर्ताओं के 10-10 नामों की सूची उनके मोबाइल नंबर के साथ प्रदेश कार्यालय को प्राप्त हुई है। वही संगठन के 19 जिलों से अभी तक 10-10 समर्पित कार्यकर्ताओं के नामों की सूची प्राप्त नहीं हो सकी है। ऐसे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने इसके लिए 10 मार्च का समय देने की बात कही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बाकी बचे 19 जिलों से भी निर्धारित अवधि तक मोबाइल नंबर के साथ समर्पित कार्यकर्ताओं के नामों की सूची प्राप्त हो जाएगी। इसको लेकर संबंधित जिलों के पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।  ताकि निर्धारित अवधि के अंदर समर्पित कार्यकर्ताओं के नामों की सूची प्रदेश कार्यालय को प्राप्त हो सके। पार्टी ने प्रत्येक गांव से 10-10 लोगों को संगठन से जोड़ने को, अभियान के तौर पर लिया है। इसके तहत जिलों में कार्यरत पार्टी के पदाधिकारियों से प्रत्येक गांव से 10-10 समर्पित कार्यकर्ताओं का चयन करने के लिए कहा गया है और जिस तरह से पार्टी की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है उससे निश्चित तौर पर पार्टी प्रत्येक गांव से 10 लोगों को जोड़ने में कामयाब होगी
प्रदेश कार्यालय द्वारा 21 जिलों से प्राप्त सूची के आधार पर भेजे गए समर्पित कार्यकर्ताओं के नामों का सत्यापन उनके मोबाइल नंबर से किया जा रहा है। ज्ञातव्य है इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव से 10-10 समर्पित कार्यकर्ताओं के नामों की सूची 22 फरवरी तक जमा करने हेतु निर्देशित की गई थी, लेकिन समीक्षा के क्रम में ज्ञात हुआ की 10 मार्च के अन्दर शेष जिलों से सूची प्राप्त हो जायेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *