विजय साह,

किशनगंज। टेढ़ागाछ डाकपोखर पंचायत के पूर्व पैक्स चेयरमैन राजू कुमार सिंह का निधन शुक्रवार को लंबी बिमारी के कारण हो गया।जिससे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।वे लगभग (35) वर्ष के थे।वे विगत कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार अचानक उनकी तबीयत अत्यधिक खराब हो गयी।जिसके कारण शुक्रवार की देर रात उनका देहांत हो गया। वह अपने पीछे माँ व पत्नी एवं एक लड़के को इस दुनिया से छोड़ चल बसे है। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।रिश्तेदारों व चाहनेवाले ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने एवं इस दुख की घड़ी में परिवार के सभी सदस्य को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। मृतक राजू सिंह का बेटा आयुष कुमार सिंह लगभग 7 वर्ष का है। पत्नी सविता देवी शिक्षिका है। राजू की मां इंदिरा देवी वृद्ध है।उनके पिता स्वर्गीय भंगी लाल सिंह का भी निधन लगभग 10 वर्ष पूर्व हो गया था।बड़ा भाई संजय सिंह के कांधे पर छोटे भाई के परिवार की जिम्मेदारी का दायित्व है।शनिवार को उनके पैतृक गांव ग्राम गच्छ बेलबाड़ी पश्चिम बेणुगढ़ पंचायत डाकपोखर में उनका अंतिम दाह संस्कार किया गया।
उनके अंतिम संस्कार में पूर्व प्रमुख रामेश्वर प्रसाद सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश गिरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य शौकत अली, पूर्व जिला परिषद रीता देवी, डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य निखिल चंद्र दास, शिक्षक नंदकुमार सिंह,नित्यानंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह, बचन देव सिंह, करुणा प्रसाद सिंह, अभिमन्यु प्रसाद सिंह, जीवेश प्रसाद सिंह, श्याम देव सिंह, हरदेव प्रसाद सिंह, बाबुल कुमार सिन्हा, प्रकाश मांझी रामनाथ सिंह सहित प्रखंड क्षेत्र के लोग भारी संख्या में पहुंचकर अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *