संजय श्रीवास्तव
आरा, 20 मार्च । भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय पर हर्ष ब्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा आज जिस तरह से संघर्षशील एवम क्रांतिकारी नेता राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव जी ने कांग्रेस की नीतियों में अपनी आस्था जताई है यह इस बात का सबल साक्ष्य है कि राहुल गांधी का नेतृत्व में हम 2024 की लोक सभा मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे है। पप्पू यादव जी के कांग्रेस में आने से न सिर्फ सीमांचल बल्कि पूरे बिहार में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व और प्रभावशाली ब्यक्तित्व श्री राहुल गांधी एवं बिहार कांग्रेस के सर्वमान्य नेता अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी को कोटी-कोटी बधाई एवं आभार।

बधाई देने वालों में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, प्रो. निर्मल सिंह, प्रो. राजेन्द्र ओझा, प्रो. अरुण सिंह, सत्य प्रकाश राय, रज़ी अहमद, जितेंद्र शर्मा, प्रेम प्रकाश पांडेय, संतोष तिवारी, प्रवक्ता अमित कुमार द्विवेदी ,राकेश कुमार त्रिपाठी, रतन धमालिया, सत्य नारायण सिन्हा, पनक त्रिपाठी, संतोष पांडेय, श्रीधर तिवारी, नागेंद्र मिश्र, रविन्द्र तिवारी, तीर्थ नाथ दुबे, आशुतोष ठाकुर, लाल मोहन सिंह सत्रुघ्न, नवदेश्वर ओझा, उदय राम, रवि कुमार रवि, सूरज प्रकाश, चितरंजन सिंह मुन्ना, शक्ति सिंह उर्फ मनन, रोहित तिवारी, अनिकेत वर्मा, शिव कुमार वर्मा, लुटावन चौरसिया, श्यामसुंदर पांडेय, नंद जी राम, अशोक सिंह, देव कुमार सिंह, सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *