सुबोध,व्यूरो किशनगंज
किशनगंज 11 अक्टूबर। किशनगंज शहर के दुर्गा पुजा पंडाल में सुबह से श्रद्धालुओं की जगह-जगह लगी भीड़।
शहर के पश्चिम पाली चौक स्थित दुर्गा मंदिर में हर साल की भांति इस भी नव चेतन समिति द्वारा आयोजित हुई। यहां श्रद्धालु मां भगवती की पूजन में विधिवत शामिल हो रहें हैं। जिसमें ज्यादातर महिला श्रद्धालु डाला लेकर पहुंचने वालें दीखें।इस वर्ष जिले के शहरी एवं‌ ग्रामीण क्षेत्रों में जगह -जगह पूजा पण्डालों में शुक्रवार को पहले पहर में मां भगवती की महागौरी स्वरूप एवं दुसरे पहर में मां सिद्धिदात्री की पूजा हो रही है। क्योंकि पंचांग के अनुसार अष्टमी एवं नौवीं तिथि एक ही दिवस को पड़ा है।
यहां नव चेतन समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि यह मंदिर बहुत पुरानी है।यहां 1962 से बाबा सीता दास द्वारा दुर्गा पुजा शुरू किया गया। तब यहां टाट फूस का मंदिर में शिव लिंग स्थापित कर बाबा सीता दास पुजा किया करते थे।
उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे शहर का विस्तार हुआ और आज यहां भव्य मंदिर लोगों के लिए आस्था का केन्द्र बन गया है। वर्तमान में शहर का पश्चिम चौक सबसे व्यस्तम बाजार बन गया है। जिला मुख्यालय का प्रवेश द्वार हैं जिलें के विभिन्न सातों प्रखंडों के लोगों को पश्चिम चौक होकर ही मुख्य बाजार या जिला मुख्यालय तक आवागमन करना पड़ता हैं।इस स्थान पर ट्रैफिक पुलिस को भी हर रोज ट्रेफिक कंट्रोल करने में भारी मस्क़त करनी पड़ती है। वर्तमान में पूजा को लेकर यहां मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। जिसके कारण समिति के सभी सदस्य यहां की व्यवस्था को शांतिपूर्ण संपन्न कराने दिन -रात लगें हैं।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा विधि -व्यवस्था कड़ी निगरानी रखी जा रही है।साथ ही पुजा समिति के अन्य लोगों में प्रमुख में सचिव धनंजय सिंह,संगरक्षक देवेन यादव,जागेश्वर राय,सह संगरक्षक अमर चन्द यादव ,राम सोगरत राय, उपाध्यक्ष शुभम कुमार झा, संभू राय, अनिकेश सिंह ,सुजल कुमार मंडल ,जय कुमार राय , शंकर प्रसाद कर्मकार ,अनिकेश सिंह, एवं सोनू राय इत्यादि दुर्गा पुजा के आयोजन में जवाबदेही का निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *