सुबोध, ब्यूरो किशनगंज
किशनगंज । उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिला किशनगंज शहर के सब्जी मंडी स्थित मातृ मंदिर परिसर में शनिवार को विजयादशमी उत्सव सह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) की 99वें स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।इस अवसर स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन‌ किया और संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी को याद किया गया। स्वयंसेवकों को सम्बोधित कर पूर्णिया विभाग कार्यवाह सुखदेव जी ने कहा कि संघ द्वारा वर्ष भर में छह उत्सव मनाये जाते हैं जिसमें से एक प्रमुख विजयादशमी उत्सव हैं। विजयादशमी के दिन ही ब्रिटिश शासन काल में सन् 1925 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी के द्वारा नागपुर में की गयी थी। आज संघ 99 वर्ष की हो चुकी है। आने वाले 2025 ई. में संघ का सताब्दी वर्ष होगी।उन्होंने कहा कि संघ एक पुराने वट वृक्ष के रूप में देश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन बन चुका है। जिनके विभिन्न शाखाएं यानि विभिन्न अणुषांघिक संगठन द्वारा मात्र अपने भारत देश में ही नहीं यपितु पुरे विश्व के करीब पचास से अधिक देशों में संघ कार्य का विस्तार हुआ है। संघ का उद्देश्य है कि हिन्दूओं में एकता भाव जगाना, जनहित सेवा एवं राष्ट्र सेवा इत्यादि अन्य कई विषयों जैसे पर्यावरण संरक्षण,साहित्य एवं कला , स्वास्थ्य ,किसी भी आपदा तथा कई अन्य क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों के स्वयंसेवक के द्वारा कार्य किया जा रहा है। श्री सुखदेव जी ने कहा कि जिले सहित देश भर में जहां -जहां संघ की शाखा संचालित हैं उन सभी शाखाओं में आज विजयादशमी उत्सव और संघ की स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
समारोह में प्रमुख पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सह संयोजक देवदास जी,नगर संघ चालक विजय जी, अमित जी,चन्द्रकिशोर‌ राम जी, लक्ष्मी नारायण जी ,अजित जी,दिलीप यादव जी एवं पंकज झा जी सहित दर्जनों स्वयंसेवकों शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *