अरवल ब्यूरो 

कुर्था(अरवल):- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया के समक्ष मुखिया संघ के अध्यक्ष का चुनाव कराया गया जिसमें सर्व सम्मति से मुखिया संघ के अध्यक्ष अहमदपुर हरना पंचायत के मुखिया अमरेंद्र शर्मा को चुना गया वही सचिव ब्रजेन्द्र कुमार उर्फ मंटू शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार को चुना गया इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया के मान सम्मान की रक्षा की जिम्मेदारी के साथ साथ प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया का स्नेह प्यार का शुक्रगुजार हूं और मैं आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि उनके उद्देश्यों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा इस मौके पर सचई पंचायत के मुखिया किशोरी साव, निघवां पंचायत के मुखिया रानी कुमारी, बारा पंचायत के मुखिया रीभा कुमारी कोदमरई पंचायत के मुखिया कामता सिंह समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल थे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *