बंगाल ब्यूरो 

कोलकाता। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बंगाल भाजपा ने अपने विधायकों को चुनाव वाले दिन विधानसभा में उपस्थित रहने का व्हिप जारी किया है। क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए ऐसा किया गया है। 294 सदस्यों वाले बंगाल विधानसभा में भाजपा के 65 विधायकों के मुर्मू के पक्ष में मतदान की संभावनाएं हैं। दरअसल 77 सीटों पर 2021 में जीत दर्ज करने वाली बंगाल भाजपा के सात विधायक तृणमूल कांग्रेस ने वापस जा चुके हैं। हाल ही में भाजपा छोड़कर तृणमूल में वापसी करने वाले सांसद अर्जुन सिंह के बेटे पवन सिंह पर भी भाजपा को भरोसा नहीं है। इसके अलावा जब द्रोपदी मुर्मू बंगाल आई थीं तो केवल 65 विधायक ही बैठक में शामिल हुए थे इसलिए पार्टी को व्हिप जारी करना पड़ा है ताकि बाकी बचे जितने विधायिका हैं वे मतदान में हिस्सा ले सकें। इसके अलावा तृणमूल सांसद शिशिर अधिकारी और दिव्येंदु अधिकारी गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। इसीलिए दावा किया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद होने के बावजूद दोनों द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोटिंग कर सकते हैं इसलिए उन पर भी तृणमूल ने नजरें गड़ाई है।

उल्लेखनीय है कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आजादी के बाद पहली आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने का मौका है। इसीलिए भाजपा चाहती है कि उनकी जीत रिकॉर्ड मतों से हो। इसीलिए विपक्षी पार्टियों के प्रमुखों को भी पार्टी ने पत्र लिखकर समर्थन मांगा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *