बंगाल ब्यूरो
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक टकराव की घटनाएं तेज हो गई हैं। बुधवार की रात एक तरफ ममता बनर्जी के मंत्री जाकिर हुसैन पर बमों से हमले किए गए हैं तो दूसरी और राजधानी कोलकाता में भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी और शिवाजी राय समेत अन्य पर घायल हुए हैं।
कोलकाता में भाजपा नेता पर ईंटों से हमला किया गया। हमले में घायल उत्तर कोलकाता के जिला भाजपा अध्यक्ष शिबाजी सिंह रॉय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है कि हमला फूल बागान इलाके में उस समय हुआ जब वह शुभेंदु अधिकारी और शंकुदेब पांडा के साथ वहां मौजूद थे।
भाजपा जिला अध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर बालूरघाट से लोकसभा सांसद डॉ सुकांत मजूमदार पहुंचे। उन्होंने हमले का आरोप तृणमूल पर लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। खुलेआम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं।
तृणमूल पर हमले का आरोप
मजूमदार ने इस हमले को लेकर गुरुवार ट्वीट किया, ‘फूलबागान में भाजपा के एक और नेता पर जानलेवा हमला तृणमूल के गुंडों ने किया। इस बार निशाना भाजपा के तीन नेता शुभेंदु अधिकारी, शंकुदेब और शिबाजी सिंह रॉय भी थे। हमले में शिबाजी घायल हो गए हैं। बंगाल में कानून व्यवस्था तो कभी थी ही नहीं… और अब तो पूरी तरह से गायब है।’