धनबाद ब्यूरो

महुदा-(धनबाद), : रूदी-कपुरिया निवासी भाजपा नेता मंसू महतो के पुत्र भोला महतो ने रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या किया। परिजनों की माने तो आर्थिक स्थिति ठीक नही थी, जिस कारण डिप्रेशन में था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक काफी दिनों से लोगो से कम मिलना जुलना ओर उखड़ा उखड़ा सा रहता था। मृतक खेती बाड़ी कर अपना जीविका चलता था, मृतक का दो लड़की एक लड़का है। मृतक भोला महतो बाघमारा विधायक ढुलू महतो के बहुत सक्रिय कार्यकर्ता थे। मृत्यु की खबर सुनने के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो समेत कई लोग परिवार को सांत्वना देने पहुँचे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed