नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो

पटना। युवा ब्राह्मण चेतना मंच बिहार प्रदेश की कार्य समिति के गठन के लिए पटना के सांस्कृतिक विद्यापीठ सभागार में बिहार के विभिन्न जिलों से आए मंच के प्रतिनिधियों की एक आम सभा का आयोजन हुआ।
बैठक का विधिवत उद्घाटन भगवान परशुराम तथा महामना पं मदन मोहन मालवीय के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय संयोजक सह बिहार प्रदेश प्रभारी डाॅ सुभाष पाण्डेय ने किया।
वैदिक मंत्रों के सस्वर पाठ के मध्य शंख ध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पं चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान को याद करते हुए उनके बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धाञ्जलि अर्पित की गई तथा समाज को राष्ट्र हित सर्वोपरि का संकल्प दिलवाया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सर्वसम्मति से बिहार के सभी जिला से आये अध्यक्ष गण ने आचार्य श्याम सुन्दर मिश्र को प्रदेश अध्यक्ष पद पर चयनित किया ।साथ ही आचार्य सत्येन्द्र तिवारी,श्री सौरभ पाण्डेय और श्री रणजीत कुमार मिश्र को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मंच की अनुसांगिकइकाई श्री परशुराम धर्म सेवा संघके प्रदेशअध्यक्ष पद पर आचार्य रङ्गनाथ शाण्डिल्य मनोनीत हुए। युवा ब्राह्मण चेतना मंच के प्रदेश महासचिव पद पर श्री ओम प्रकाश मिश्र जी को मनोनीत किया गया ।साथ ही पं0अन्जनी कुमार मिश्र,पं0संजय पाठक,प्रो0विमलेश तिवारी,पं0 शशिप्रकाश मिश्र,पं0अनिल कुमार मिश्र ये पांच प्रदेश सह प्रभारी बनाए गए।
पटना महानगर अध्यक्ष पद पर आचार्य सुनील शाण्डिल्य को मनोनीत किया गया।मंच संचालन मंच के प्रदेश पदाधिकारी मानस मधुकर स्वामी संदीपाचार्य ने किया।इस अवसर पर वरीय चार्टर एकाउंटेंट श्री आर0एन0मिश्रा,संतोष तिवारी,संजय पाण्डेय,संतोष आचार्य,दीनानाथ पाठक,चन्द्रभान मिश्र,अमरनाथ पाण्डेय,नारायण पाण्डेय,मनीष कुमार पाण्डेय,दीवाकर मिश्र ,सहित मंच के सैकडों पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *