पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
विजय शंकर
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। स्व0 सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्व0 सदानंद सिंह अनुभवी राजनेता थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गां का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट का 09 बार प्रतिनिधित्व किया। वे 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे।
वे बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री भी रह चुके थे। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से मैं मर्माहत हू। बिहार की राजनीति में उनका अहम योगदान था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व0 सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश से दूरभाष
पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना भी दी।
स्व0 सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजन का दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थ ना की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद में भूतपूर्व उपनेता विरोधी दल विजय शंकर मिश्र ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे पुराने कांग्रेसी थे और कभी दाल बदल नहीं किया । विधानसभा अध्यक्ष के काल में उनकी अच्छी छवि रही ।साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस कोमज़बूती प्रदान की थी।उनके प्रति शोक जताते हुए उनके परिजनों को भगवान दुख सहनेकी शक्ति दें ।