नीतीश की दो-टूक , कहा-बिहारियों ने पंजाब की सबसे अधिक सेवा की है

नवराष्ट्र मीडिया न्यूज 

पटना। बिहारियों पर बयानबाजी करना अब पंजाब के कांग्रेसी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भारी पड़ रहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को उनके बयान का विरोध किया और कहा कि इन्हें पता भी है कि बिहारियों ने कितनी सेवा की है।
आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की 34वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद के दौरान सीएम नीतीश ने पंजाब सीएम चन्नी के विवादित बयान पर कहा कि इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी और प्रियंका गांधी पर सवाल किया कि इन लोगों को पता भी है कि बिहार की कितनी बड़ी भूमिका है पंजाब में।
सीएम नीतीश ने कांग्रेस के लोगों से पूछा कि इन्हें पता है कि बिहार के कितने लोग वहां रह रहे हैं। और कितनी सेवा की है बिहार के लोगों ने पंजाब की। उन्होंने आगे कहा कि हमें तो आश्चर्य होता है कि लोग इस तरह की बेतुकी बात कैसे कर लेते हैं। ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को बयानबाजी करते समय गंभीर रहना चाहिए।

गौरतलब है पंजाब में विधानसभा के चुनावों को लेकर हलचल तेज है। बीते दिनों जब प्रियंका गांधी पंजाब में रोड शो कर रहीं थी। उस वक़्त पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिहारियों पर विवादित बयान दे दिया था। जिस पर प्रियंका गांधी ने तालियां बजायी थीं।
चन्नी के विवादित बयान पर अब बिहार में भी बयानबाजी शुरू हो चुकी है। बुधवार को बिहार सरकार में उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने भी चन्नी के विवादित बयान की घोर निंदा की थी।
वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कांग्रेस पर हमला किया है। देखना होगा कि देश के 5 राज्यों में होने वाले विस चुनावों में कांग्रेस को इससे कितना फायदा या नुकसान हो पाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *