गया (श्याम किशोर)
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 86 वां मन की बात कार्यक्रम को रविवार को गया में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात ।इस कार्यक्रम के माध्यम के देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति कला के मूर्ति के रूप में भारत का धरोहर है जिसे पूजा भी किया जाता हैं ।वैसे मूर्ति को भी इंटरनेशनल चोरो के द्वारा पूर्व में बनारस के अन्नपूर्णा देवी माँ का उदाहरण है, जिसे उपरोक्त चोरी की मूर्ति भी विदेश से लाकर पूनः स्थापित कर भारत की धरोहर को श्रद्धालुओ को समर्पित किया गया।
प्रधानमंत्री अथक प्रयास से लगभग 200 मूर्ति विदेशो से लाया गया हैं।भारतीय आयुर्वेदिक औषधि पूरी दुनिया में भारत का आयुर्वेद चिकित्सा का परचम लहरा रहा है।उदाहरण स्वरूप केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी का आंख का रौशनी चले जाने पर भारत मे आने पर भारत के आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के द्वारा आंख का रोशनी लाया गया। नरेन्द्र मोदी के द्वारा बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ के तहत आज पूरे भारत की बेटी स्कूल,कॉलेज उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भारत माता के सरहद को सुरक्षा देने के लिए सेना में भर्ती होकर गणतंत्र दिवस पर फाइटर प्लेन से लेकर शानदार परेड में शामिल होकर भारत को गौरवान्वित किया ।साथ ही प्रधानमंत्री के द्वारा कहा गया कि सैनिक स्कूल में भी बेटियों के लिए आरक्षित रहेगा।स्वच्छ भारत मिशन के तहत पुनः दोहराते हुए कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने में देश के युवा तरह तरह के प्रयोग कर रहे हैं और सफलता प्राप्त कर रहे है। सभी भारतीय स्वच्छ भारत बनाने में सहयोग करे। पुनः भारतीय वैज्ञानिकों को आभार प्रकट करते हुए देश की सेवा में अपने परचम लहराने वाले कोरोना काल मे भारतीय वैक्सीन का निर्माण कर इतिहास रचा। रविवार को मन की बात सुनने के बाद ज़िला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता, ज़िला मंत्री संतोष ठाकुर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का कार्यप्रणाली प्रत्येक भारतीय का दिल छू लेने वाला हैं ।होली जैसे महान पर्व पर अपने रंगोउत्सव पर जो किसी भी मतभेत होने के चलते बेमनस रहता हैं उसे खत्म करने के लिए होली जैसे महान पर्व दो दिलो को जोड़ने का रंगोत्सव है ।प्रत्येक लोग इस रंगोत्सव का आनंद ले।यही माननीय प्रधानमंत्री का देश वासियों के लिए संदेश है इसे अवश्य अपनाए। मन की बात सुनने वालों में सुरेन्द्र कुमार यादव,राजू कुमार,रोबिन सिंह,सिद्धि विनायक, सार्थक कुमार शामिल थे।