विजय शंकर 

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री ओ0पी0साह जी की माता सीता देवी साह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वो एक धर्म परायण एवम सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाली महिला थीं। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *