संजय श्रीवास्तव

आरा।

आरा नगर निगम गेट पर धरना देते सफाईकर्मी

बिहार राज्य निकाय कर्मचारी महासंघ आरा के बैनर तले आरा नगर निगम गेट के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। संबोधित करते हुए दिलराज प्रीतम ने कहा कि मांगो में दैनिक सफाई कर्मियों का न्यूनतम मजदूरी 500 प्रतिदिन लागू करो, सफाई कर्मियों का दो पाली में काम का आदेश वापस लेने और एक पाली में काम की गारंटी करने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। संबोधित करते हुए गोपाल नेता ने कहा कि नगर निगम का रवैया सफाई कर्मियों के साथ अच्छा नहीं रहता है। हम लोगों को हमेशा नगर निगम के गेट पर धरना प्रदर्शन मांगों के लिए करना पड़ता है। संबोधित करने वालों में विधायक मनोज मंजिल अमित कुमार बंटी राजू यादव तरुण कुमार, लालती देवी, ललिता देवी, रूपा देवी, पूनम देवी, सीता देवी, रूबी देवी, मंजू देवी, चंदा देवी, संजू देवी, संदीप राज सहित कई सफाई कर्मी थे। अंत में नगर आयुक्त निरोज भगत को ज्ञापन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *