नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो
पटना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है की प्रभु श्री राम हमारे लिए आस्था के प्रतीक हैं और श्री राम के नाम पर हम राजनीति कर, वोट की राजनीति नही करते हैं। उन्होंने कहा की हम श्री राम का नाम भजते हैं जबकि भाजपा प्रभु श्री राम को राजनीतिक लाभ के लिए भजाने का काम करती हैं, जो स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। श्री मल्लिक ने कहा की कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती रही हैं और हमने कभी राजनीतिक लाभ के लिए धर्म-सम्प्रदाय का सहारा नहीं लिया। उन्होंने कहा की सत्ता में आने और सत्ता में बैठे रहने के लिए भाजपा प्रभु श्री राम का नाम लेकर आस्था के साथ खिलबाड़ कर रही हैं जो शर्मनाक है।
श्री मल्लिक ने कहा कि अगर भाजपा के नेताओं के मन में यह धारणा है कि भगवान श्री राम सिर्फ उन्ही के हैं तो इसे वे अपने दिमाग से निकाल दें। उन्होंने कहा की भगवान श्री राम जी के आशीर्वाद से सदैव असत्य पर सत्य को विजय प्राप्त होता हैं, उसी तरह इस बार भी उनके ही आशीर्वाद से देशवासी के कल्याण हेतु आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की देश से विदाई निश्चित हैं। उन्होंने कहा की भाजपा धर्म के नाम पर बंटवारे की राजनीति करती हैं जबकि कांग्रेस की राजनीति का आधार भाईचारा और विकास हैं। उन्होंने कहा की भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में देश के सामने जो भी वायदे किये उन सभी मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह बिफल साबित हो चुकी है।
श्री मल्लिक ने कहा की युवाओं को रोजगार, महँगाई और देश की संपत्तियों को निजी हाथों में सौपने जैसे ज्वलंत सवालों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा आस्था का सहारा ले रही हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से अनुरोध किया हैं की वे धर्म व जाति की राजनीति को छोड़कर देश के कल्याण हेतु विकासात्मक राजनीति करें।