डबल मर्डर

Yogesh suryawanshi 05 मई, रविवार

सिवनी/बरघाट : जिले के बरघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जन्मखारी में 22 वर्षीय युवती नातिन व उसकी नानी की धारदार हथियार से हुई हत्या से गांव में दहशत का माहौल बना है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीति रात्री करिश्मा कटरे पिता प्रकाश कटरे 22 वर्ष और उसकी नानी कांता बाई कटरे 70 वर्ष घर पर थी। जिनकी अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और घर पर आग लगाने का प्रयास भी किया गया। सुबह जब लोगों ने देखा कि दोनों महिलाएं मृत अवस्था में पड़ी हुई है जिसकी जानकारी बरघाट पुलिस को दी गई। एसडीओपी ललित गठारे और थाना प्रभारी मोहनीश बेस पुलिस अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पंचनामा बनाकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

करिश्मा के माता पिता नागपुर में रहकर मजदूरी ईटा भट्टा का काम करते हैं। इसलिए वह अपनी नानी के साथ रहती थी। दोनों महिलाओं की हत्या किन लोगों ने और किस लिए की इस बात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह सहित बरघाट एसडीओपी ललित गठरे, फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। डबल मर्डर के अज्ञात कारणों की छानबीन के साथ ही फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस मामले में बरघाट एसडीओपी का कहना है कि सूचना मिली की ग्राम जन्मखारी में 2 महिलाओं की हत्या हुई है। मौके पर जाकर देखा तो 70 वर्षीय महिला की लाश घर के आंगन में पड़ी थी और कुछ दूरी पर 22 वर्षीय युवती का शव भी मिला। फिलहाल मामले की जांच में जुटी पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *