बिमल चक्रवर्ती

धनबाद : आखिरकार लंबे इंतेजार के बाद झामुमों ज़िला की नई कमिटी की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर झामुमों के नए ज़िला अध्यक्ष समेत कमिटी के सभी मनोनीत पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर एवं आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलकर बधाई दी। बता दें कि पुरानी कमिटी को भंग कर दिए जाने के बाद जिला में कोर्डिनेशन कमिटी ही सभी कार्यों की देख-रेख कर रही थी। करीब तीन महीने बाद नई कमिटी की घोषणा के बाद कार्यकर्ता में जश्न का माहौल है। नव मनोनीत अध्य्क्ष ने कहा कि 2024 में विधानसभा, लोकसभा के चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस नव गठित कमिटी में मुकेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने पर उन्होंने झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय एवं धनबाद के संयोजक मंडली के सदस्य अमितेश सहाय, डाॅ. निलम मिश्रा समेत अन्य का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने जिस उम्मीद से उन्हें जो दायित्व दिया हैं उसे पुरा करने के लिए तन मन धन से प्रयास करेंगे। साथ ही 2024 में धनबाद जिला से अधिक से अधिक विधानसभा सीट पार्टी के झोली में डालने का प्रयास करेंगे। कमिटी में लखी सोरेन जिलाध्यक्ष, कालीचरण महतो, लखन प्रमाणिक, मुकेश सिंह, अजय रवानी, उपाध्यक्ष, मन्नू आलम सचिव, संगठन सचिव का पद मदन महतो और बोदी लाल हांसदा को एवं कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू बनाये गये हैं। संयुक्त सचिव के पद पर मनोज महतो, फूलचंद किस्कू, तपन तिवारी और एजाज अहमद मल्लिक है। इसके अलावा आशीष कुमार पासवान को सोशल मीडिया सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *