कॉ. ए. के. राय का योगदान कोयलांचल एवं झारखंड राज्य में एक इतिहास : पूर्व विधायक आनंद महतो

बिमल चक्रवर्ती

धनबाद : मार्क्सवादी समन्वय समिति जिला कमिटी की एक बैठक टेंपल रोड, पुराना बाजार,धनबाद में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मासस केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से 21 जुलाई को मासस संस्थापक सह पूर्व सांसद कॉ. ए. के. राय की द्वितीय पुण्यतिथि निरसा में, 26 जुलाई को धनबाद के सभी प्रखंडो में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,9 अगस्त को क्रांति दिवस पर बहुराष्ट्रीय कंपनी भारत छोड़ो के नारो के साथ जिले में कार्यक्रम, 25 अगस्त को धनबाद जिला मासस का जिलास्तरीय सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मासस केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि कॉ. ए. के. राय कोयलांचल एवं झारखंड राज्य में एक इतिहास हैं। इनको जानने की भूख पुरे भारत के लोगों को हैं। इसके लिए हमे प्रयास करना चाहिए। केंद्रीय कार्यक्रम को सांकेतिक ढंग से आयोजित कर पुरे राज्य में संगोष्ठी, विचार गोष्टी आदि कर गांव-गांव कस्बो तक राय बाबू की जीवनी एंव विचारों को साझा करना होगा। किसानों के बीच जाकर जन आंदोलन को खड़ा करना होगा। 26 जुलाई को किसान विरोधी काला कानून के विरोध में जिले के सभी प्रखंडो में काला दिवस मनाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed