बिमल चक्रवर्ती

धनबाद : जिले के पुटकी में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धनबाद (झामुमो) देव मुनि महतो का 16वां पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण करने विधायक मथुरा प्रसाद महतो पहुंचे। उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री महतो ने स्वर्गीय देव मुनी महतो के जीवनी के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि स्वर्गीय देव मुनि महतो के विचारों को समाज में आलोकन करने की आवश्यकता है । आज के युवा वर्ग दिग्भ्रमित होकर भटक रहे हैं, उन्हें एकजुटता का परिचय देकर समाज हित में कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे समाज का उत्थान हो सके। मौके पर पार्षद देवाशीष पासवान, मदन महतो, सपन मोदक, देवेन महतो , बैद्यनाथ महतो, कैलाश महतो, बसंत महतो, सकरु महतो, रामेश्वर महतो, गोबिंद महतो, निरंजन महतो,अशोक महतो, देवी लाल महतो, अर्जुन कुशवाहा ,गंगाधर महतो, राजू महतो ,राजेंद्र महतो ,मनोज महतो, राधेश्याम महतो आदि अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *