बिमल चक्रवर्ती

धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान, जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में देश की संविधान निर्माता एवं दलित राजनीति के पुरोधा डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुप्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता एवं दलित राजनीति के पुरोधा महापुरुष थे। वे एक मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी और धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके महत्वपूर्ण सराहनीय कार्यों से भारत को एक नई दिशा मिली, वे निष्ठा और ईमानदारी के पर्याय रहे। आज हम सभी को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने की दरकार है। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओवीसी विभाग द्वारा प्रितम रवानी को धनबाद जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने एवं मनोज यादव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी ओबीसी विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कार्यालय में कांग्रेसियों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। मौके पर शमशेर आलम, बीके सिंह, अशोक सिंह, योगेन्द्र सिंह योगी, जाहिर अंसारी, वैभव सिन्हा, संजय महतो, डॉ. डीके सिंह, पप्पु कुमार तिवारी, हरेंद्र शाही, रवि रंजन सिंह, मनोज कुमार, प्रभाकर नोनिया, रमेश राय, कमल शर्मा, अरविंद सैनी, संजीव चौहान, शकील अहमद आदि अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed