बिमल चक्रवर्ती

धनबाद : भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के द्वारा सरकारी स्वतंत्र जांच एजेंसीयों का दुरुपयोग करने एवं जनतांत्रिक तरीके से चुनी गई लोकप्रिय राज्य सरकार को अस्थिर करने के षड्यंत्र के विरोध में शनिवार को गठबंधन के नेताओं ने धनबाद के रणधीर बर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, झामुमों के टुंडी विधायक मथुरा महतो, झामुमों के जिलाध्य्क्ष, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, रविन्द्र वर्मा समेत कई नेता व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान जगरनाथ महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजना एक राजनीतिक साजिश है। राजनीतिक दुर्भावना के चलते भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार हमारी सरकार को परेशान कर रही है। केंद्र सरकार की इन्हीं दुर्भाग्यपूर्ण नीतियों, व्यवहार और रवैया के चलते स्वतंत्र एजेंसियों की साख और विश्वसनीयता घट रही है। द्वेषपूर्ण राजनीति और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा कुकृत्य काम कर रही है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार विरोधी दलों को कुचलने के लिए उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों को इस्तेमाल कर रही है। वहीं टुंडी विधायक मथुरा प्रयाद महतो ने कहा कि पहले मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और अब झारखंड में सरकार को गिराने के लिए भी ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। देश में बढ़ती महंगाई से परेशान आमजन की सुनवाई नहीं हो रही है। केंद्र सरकार जान बूझकर ऐसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ईडी जैसी संस्थाओं को आगे कर रही है। झामुमों जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। यह विपक्ष की सोची समझी साजिश है। केंद्र सरकार की यह मंशा ठीक नहीं है। झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। धनबाद कांग्रेस के जिलाध्य्क्ष ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से वह जिन राज्यो में भाजपा सासन नही है वहां जांच एजेंसियों के माध्यम से सरकार को बदनाम करने की साजिश रचती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में जांच एजेंसियां तोते बन कर काम कर रही है जो झारखंड में चलने वाली नही है। झारखंड में गठबंधन की सरकार को कोई डरा नही सकता। गठबंधन की सरकार 2024 तक अपना कार्य निर्भीक हो कर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *