प्रेम प्रकाश
सिंदरी-(धनबाद) : बिरसा समिति सिंदरी में मासस केंद्रीय कमेटी की एक विस्तारित बैठक कॉ. आनंद महतो केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मासस के 50वीं स्थापना दिवस 22-23 अप्रैल को सिंदरी में भव्य तरीके से मनाने की कार्य योजना बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कॉ. आनंद महतो ने कहा कि देश की भाजपा पूंजीवादी सरकार जनाक्रोश एवं किसान आंदोलन के जुझारू संघर्ष के आगे पूरी तरह पराष्त हो गई। परंतु आज भी अपने तानाशाही रवैया पर अड़ियल रुख रखती है, जो हिटलर शाही की याद दिलाता है। आज मासस अपने 50 वर्ष के संघर्षों, त्याग एवं बलिदान की बदौलत सैद्धान्तिक प्रतिबद्धता के बदौलत झारखंड में गहरी पैठ बनाए हुए हैं, जो मजदूरों और किसानों के साथ शोषित समाज में अपनी आस्था एवं विश्वास को बनाए हुए हैं, और आने वाले समय में शोषित पीड़ित एवं उत्पीड़ित समाज के लिए हर संघर्ष में साथ साथ रहने को कटिबद्ध है। उन्होंने आगामी अप्रैल माह में अपने संगठन का स्वर्ण जयंती मनाए जाने के अवसर पर मासस के ऐतिहासिक संघर्ष तथा सिद्धांत पर विशेष रुप से चर्चा परिचर्चा कर भावी रणनीति तय करने पर बल दिया।कार्यक्रम नेहरू मैदान में 22 अप्रैल को शाम 4:00 बजे आम सभा तथा उसी दिन रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम जो लगातार अगले दिन 23 अप्रैल को ऑफिसर क्लब में राजनीतिक बहस होगी। तैयारी समिति में बबलू महतो, संयोजक एवं कोषाध्यक्ष निताई महतो के अलावा तमाम जिलाध्यक्ष सचिव के साथ साथ 22 सदस्यो का तैयारी कमिटि बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से मासस के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक निरसा अरूप चटर्जी, केंद्रीय महामंत्री हलधर महतो, केंद्रीय केंद्रीय सचिव निताई महतो, दिल मोहम्मद, दिलीप तिवारी, हरिप्रसाद पप्पू, बिंदा पासवान, दिलीप कुमार महतो, गया राम शर्मा, साधु महतो, गणेश महतो, कार्तिक दत्ता, बबलू महतो, सारथी मंडल, सुभाष चटर्जी, सुभाष सिंह, मायुमो जिला सचिव राणा चटराज, संतोष रवानी, गणेश महतो, समसुद्दीन अंसारी, गोपाल दास, विश्वजीत राय, बुटन सिंह, रामप्रवेश यादव, भूषण महतो, मोतीलाल हेंब्रम, राजीव मुखर्जी, सुरेश प्रसाद, छोटन चटर्जी, रोहित महतो, प्रेम महतो, देवाशीष पांडे, सुनील महतो, शीतल दत्ता आदि लोग उपस्थित थे।