बंगाल ब्यूरो 

कोलकाता।  मुकुल रॉय के इस्तीफे के बाद अब कृष्ण कल्याणी को राज्य विधानसभा में लोक लेखा समिति (पीएएसी) का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस ने वापस लौट चुके कल्याणी को पीएसी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल खड़ा किया है। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ने घोषणा की कि पीएसी का अध्यक्ष कृष्ण कल्याणी को बनाया गया है।
पीएसी अध्यक्ष पद से मुकुल रॉय के इस्तीफे के बाद पिछले हफ्ते विधानसभा अध्यक्ष ने कृष्ण कल्याणी को पीएसी का सदस्य नियुक्त कर दिया था। इसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे।
उल्लेखनीय है कि कृष्ण कल्याणी ने पिछले साल एक अक्टूबर को भाजपा छोड़ दी थी और बाद में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब उन्हीं को पीएसी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि बंगाल विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष पहले से स्थापित सभी संवैधानिक रीति-रिवाजों को धता बता रहे हैं। पीएसी अध्यक्ष पद हमेशा विपक्ष के पास रहता है लेकिन इसके पहले मुकुल रॉय को और अब कृष्ण कल्याणी को इस पद पर नियुक्त कर अध्यक्ष ने साबित कर दिया कि वह एक पार्टी के अध्यक्ष हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *