रामलीला मैदान में आयोजित विपक्ष की रैली पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज

vijay shankar

पटना : बिहार जदयू के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्ष की रैली पर करारा हमला बोला। उन्होंने रविवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने से देश का विपक्ष बौखलाया हुआ है इसलिए एक भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए सारे भ्रष्टाचारी रामलीला मैदान में एकजुट हुए हैं।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि रामलीला मैदान के मंच पर बैठे विपक्ष के ज्यादातर नेताओं पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप हैं और कई नेता जमानत पर बाहर घूम रहें हैं। ईडी ने अरविन्द केजरीवाल को पूछताछ के लिए नौ समन जारी किए थे लेकिन उन्होंने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सारे समन को नजरअंदाज किया और जांच में सहयोग नहीं की। माननीय उच्च न्यायालय ने अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। चुकी सारा विपक्ष भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है इसलिए ये लोग भ्रष्टाचारी का समर्थन में उतर गए हैं।

हमारा स्पष्ट रूप से मानना है कि जिन लोगों ने भी जनता को लूटने का काम किया है उसके खिलाफ जांच एजेंसियों को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में जेल में बंद श्री अरविन्द केजरीवाल ने अब तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है, यह स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत नहीं है। सत्ता की लौलुपता में विपक्ष लोकतंत्र की मूल्यों को रौंद रहा है। इस तरह की निम्नस्तरीय राजनीति से भारत का महान लोकतंत्र कलंकित होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *