प्रकृति धर्म मंथन में शंकराचार्य ने की पीपल, नीम और तुलसी लगाने की अपील

विश्वपति

नव राष्ट्र मीडिया

प्रयागराज।

माघ मेला के सेक्टर पांच स्थित स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ शिविर में दो दिवसीय प्रकृति धर्म आध्यात्म मंथन का रविवार को समापन हो गया। सुबह संगम स्नान के समय लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्रद्धालुओं को जागरूक किया गया।शिविर में पीपल, नीम और तुलसी का पौधा लगाने की अपील की गई। शिाविर है भाग लेने वाले सभी पर्यावरण योद्धाओं को प्रमाण पत्र देकर शंकराचार्य ने सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से पर्यावरण की रक्षा के लिए सजग रहने की अपील की और कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में नीम पीपल बरगद् के वृक्ष लगाए जाने चाहिए।  डा. धर्मेंद्र कुमार के संयोजन में हुए कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल , उड़ीसा, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पानी, हवा और भूमि में हो रहे प्रदूषण से मुक्ति के लिए पौधारोपण जरूरी है। हसदेव जंगल बचाने व जीवनदायिनी नदियों के अस्तिव को बनाये रखने की भी बात उठाई गई।

नेपाल से आए राम गुलाम कर्ण ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सबकी आवश्यकता है। हम सबको इसमें जुड़कर काम करना चाहिए। नेपाल की कमला नदी के जीर्णोद्धार के लिए उन्होंने काम किया था। उसके बारे में लोगों को बताया। नेपाल भारत मैत्रेई संघ के सदस्य विक्रम ने कहा कि सांस हो रही कम, पेड़ लगाए हम। बिहार से आए नाज मोहम्मद ने पालीथिन के बहिष्कार की अपील की। साथ ही बताया कि मक्के छिलके से कई जरूरी वस्तुएं बनाई जा सकती है। प्लास्टिक से बनने वाली वस्तुएं मक्के के छिलके से बनाई जा सकती है। फतेहपुर से आए रोहित उमराव ने गंगा मुंडमाल परिक्रमा का अनुभव साझा किया।

इस मौके पर छोटी नदियां बचाओ अध्यक्ष ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कुलों में अब जल कथा अभियान शुरू किया जायेगा। मुजफ्फरपुर से आए ब्रजेश कुमार ने कई पौधों के बीज लोगों को बांटा। नोएडा से आई डा. हर्ष प्रभा की पुस्तक का विमोचन भी इस कार्यक्रम में हुआ। डा. समीर अंसारी ने कहा कि पेड़ पौधे कम हुए तो सांसों का संकट हो जाएगा। इसलिए पौधे लगाएं और सांसों को प्रदूषित होने से बचाएं। उड़ीसा से आए मनोज जागा ने हसदेव जंगल के उजाड़े जाने की व्यथा बताई। उन्होंने बताया कि वहां पर सरकारी स्तर पर जंगल काटा जा रहा है। उस जंगल के नीचे कोयले की खदान है।

 

उसकी नीलामी कर दी गई और कई किलोमीटर का जंगल काटा जा रहा है। वहां के लोग उसे बचाने में लगे हैं और सरकारी स्तर पर उसे उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने उस जंगल को बचाने की अपील की है। पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल ने कहा कि प्रकृति पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। हरे पेड़ पौधे ही प्रकृति में ऑक्सीजन की प्राकृतिक फैक्ट्री है। जो हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय वृक्ष बरगद को सम्मान नहीं मिला है जबकि अत्यधिक जैव विधता को बनाये रखता है।बिहार से आए लोक गायक सुनील कुमार ने नाट्य मंचन के जरिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। अंत में स्वामी अधोक्षजानंद ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण सचेतक नैपाल सिंह पाल व आभार अभिव्यक्ति मंटू कुमार ने की। इस मौके पर अनुपम मिश्रा, प्रवीण कुमार, अमित मरकंद, दिलीप यादव, कन्हैया, सनी कुमार, विपिन कुमार, दिलीप कुमार यादव, निर्मल सिंह,आलोक कुमार, डा अमित, सुभाष सिंह, शिवम विक्रम पटेल , राजेन्द्र सिंह पटेल , विश्वपति , राम बहादुर आदि उपस्थित रहे।अंत में मंटु कुमार मधुबनी धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *