पटना । बिहार प्रदेश जनता दल (यू0) सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष खगड़िया व साहेबपुर कमाल विधानसभा के प्रभारी अशोक सहनी का अपराधियों द्वारा कल दिनांक 30 मई को अपहरण कर हत्या कर दी गई। स्व0 सहनी के असामयिक निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक सच्चा, कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता को खो दिया, जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। ईश्वर उनकी आत्मा को श्री चरणों में जगह देकर शांति प्रदान करें।
शोक प्रकट करने वालों में बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह, स0वि0प0 ललन कुमार सर्राफ, डाॅ0 नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार, चंदन कुमार सिंह, प्रो0 सुहेली मेहता, बबलू मंडल, पप्पू सिंह निषाद तथा सुनील कुमार सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं।
