रांची । भाजपा ने सुखदेव भगत को पार्टी से निष्कासित कर दिया है । प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण भाजपा ने निष्कासित किया है। बताया जा रहा है कि भगत कांग्रेस के संपर्क में हैं और कभी भी अपनी पूर्व की पार्टी से दोबारा जुड़ सकते हैं। उन्होंने फिर से शामिल होने का आवेदन दिया है। भाजपा से निष्कासन की यही वजह बताई जा रही है। इससे पहले कि वे भाजपा से इस्तीफा देते, भाजपा ने ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
फिलहाल सुखदेव भगत बेरमो विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा से निकाले जाने पर कहा कि वे इसके लिए धन्यवाद देते हैं। बताया जा रहा है कि सुखदेव भगत भाजपा में अपने अनुभवों को जल्द साझा करेंगे। उल्लेखनीय है कि सुखदेव भगत 2019 के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें लोहरदगा से प्रत्याशी बनाया, लेकिन चुनाव में वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव से हार गए थे ।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने उनके पार्टी से निष्कासन की जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार को ही उनके निष्कासन पत्र पर प्रदेश अध्यक्ष ने हस्ताक्षर कर दिए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *