नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में केंद्रीय सरना समिति, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 9 अगस्त 2022 के दिन विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लेकर तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन भव्य रुप से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल को विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अजय तिर्की, विधिक सलाहकार श्री किशोर लोहरा, सचिव श्री नवनीत उरांव, महानगर अध्यक्ष श्री रवि खलखो, संरक्षक श्री राहुल उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।