सुबोध,

किशनगंज 29 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा प्रवास कार्यक्रम के निमित्त दो दिवसीय प्रवास में अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व सांसद दशरथ तिर्की किशनगंज पहुंचे ।
इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने राष्ट्रीय पदाधिकारी दशरथ तिर्की का स्वागत पुष्प एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया एवं ठाकुरगंज की राजनीतिक- भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी। दो दिवसीय कार्यक्रम के निमित्त अल्पसंख्यक मोर्चा का किशनगंज विधानसभा में कई प्रवास कार्यक्रम संपन्न हुआ वही जनजातियां मोर्चा का 48 घंटे के कार्यक्रम में पहले दिन का कार्यक्रम ठाकुरगंज के कई पंचायतों में संपन्न किया गया।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम के नेतृत्व में ठाकुरगंज विधानसभा के हरगौरी मंदिर में दर्शन के पश्चात भीम तकिया, भाग डाला पोखर दर्शनीय स्थल में पौधारोपण किया गया। वही लाभार्थियों से चर्चा के निमित्त बेसरवाटी पंचायत के कई आदिवासी बहुल गांव में भ्रमण एवं पदयात्रा कर लोगों से चर्चा की गई ।
दशरथ तिर्की के द्वारा ठाकुरगंज द्रोपदी नगर ,पथरिया पंचायत, चुरली कूकुरवादी के दर्जनों गांव में भ्रमण कर जनजातीय समाज के परिवारों से मिलना एवं संवाद स्थापित हुआ। जनजातीय परिवार में पूर्व सांसद दशरथ टिर्की एवं सभी पदाधिकारियों के साथ भोजन ग्रहण किए ।
इस दौरान द्रोपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने पर जनजातियों समुदाय में हरसो उत्सव – विजय उत्सव जैसा वातावरण दिखा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपाध्यक्ष रवि उड़ाओ, डोमन टू डू प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक, जिला महामंत्री तरुण सिंह, जिला महिला महामंत्री अनुपम ठाकुर, नगर अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, धनंजय सिंह, दरपलाल, आसालता एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक मोर्चा के एजाज देशमुख प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र एवं डॉ जाफरीन महजबीन असम एवं अशोक मीणा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान का कार्यक्रम एक साथ प्रारंभ हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *